देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सीएम धामी के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार और अन्य पार्टी के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा आज “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के माध्यम से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा के लाखों कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से प्रतिभाग किया।
परिवारवाद और भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलाने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने हेतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री का यह प्रेरणादायक उद्बोधन लाखों कार्यकर्ताओं को जनसेवा हेतु नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…