उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने अगस्तयमुनि में अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में लिया भाग, सभी वर्गों से मिलकर बढ़ाया स्नेह

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्तयमुनि के स्यालसौड़ में आयोजित अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में हर उम्र के वर्ग को छूने की कोशिश की, जिसमें वह सफल भी रहे। बच्चों से दुलार तो बड़ों से स्नेह के साथ मिले। साथ ही बुजुर्ग और मातृशक्ति के प्रति सम्मान भी दर्शाया।

मुख्यमंत्री ढोल-दमाऊं वादकों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्हें लोक संस्कृति के संरक्षण में किए जा रहे कार्य के प्रति धन्यवाद भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं ढोल को अपने कांधों पर रखा और कुछ देर तक थाप भी दी, जिसे देखकर अन्य लोग भी खुशी से गदगद हो गए।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भ्रमण के दौरान सुबह की सैर पर ढाबे में चाय की चुस्की हो या फिर महिलाओं के साथ बैठक गोबर के दिए बनान सहित अन्य कार्यों ने उन्हें अलग पहचान दी है। इसका परिचय उन्होंने अगस्त्यमुनि में भी दिया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago