नई दिल्ली:- रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने से राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है। आज मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह एक सप्ताह के अंदर दिल्ली का दूसरा दौरा है। इससे पूर्व दिल्ली दौरे पर उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री आज कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा रही कि मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री इस दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार शाम तक देहरादून वापसी कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…