ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार 11 अप्रैल गुरुवार को ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों में बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। रैली से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषिकेश पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता ममगईं भी मौजूद रहीं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको शाम तक सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए, सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से साफ किया गया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए राज्य के लोगों में उत्साह है. इस जनसभा में जो अपार भीड़ आएगी, वह ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा से केवल हरिद्वार, टिहरी और गढ़वाल सीट ही नहीं बल्कि पांचों सीट पर भाजपा जीत का इतिहास रचेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…