उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” मेरा अधिकार अपणि सरकार जनता के द्वार पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय, देहरादून में कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” मेरी योजना मेरा अधिकार अपणि सरकार जनता के द्वार पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक से निश्चित ही प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को एक पटल पर रखना एक अच्छी पहल है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह पुस्तक राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक को प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य, पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी, स्वरोजगार/रोजगारपरक, कौशल विकास/प्रशिक्षणपरक, निवेशपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जहां पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग करेगी, वहीं नीति निर्धारणकर्ताओं, शोधकर्ताओं, पाठकों के लिए रूचिकर एवं सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी उपलब्ध होगी। “मेरी योजना” पुस्तक में राज्य के 55 विभागों एवं सभी विभागों में संचालित 400 से अधिक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई है। सचिव दीपक कुमार ने बताया कि “मेरी योजना’’ पुस्तक की प्रति को ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक के सभी जनप्रतिनिधियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह पुस्तक ई बुक के रूप में उत्तराखण्ड सरकार की वेबसाइट uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।  इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव दीपक कुमार उपस्थिति रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago