उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया विभिन्न कार्ययोजना पुस्तिकाओं का विमोचन

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय सभागार में सशक्त उत्तराखण्ड रोड मैप तैयार किए जाने के सम्बन्ध में तैयार की गयी कार्य योजना से सम्बंधित पुस्तिकाओं-अल्प, मध्य तथा दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजनाएं व सशक्त उत्तराखण्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तिकाओं के विमोचन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी विजन तथा प्रखर मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार राज्य के समावेशी विकास हेतु पूर्ण समर्पण भाव से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि विगत नवम्बर में मसूरी में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके आउटकम के रूप में आज हमारे सामने राज्य के अल्पकालिक, मध्यकालिक तथा दीर्घकालिक विकास हेतु सभी विभागों के रोड मैप तैयार हैं, जिसके लिए अधिकारी सराहना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन रोड मैपों के माध्यम से अधिकारी लगातार समवर्ती अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें तथा इन पुस्तिकाओं में जो शॉर्ट टर्म व लॉन्ग टर्म योजनाओं का उल्लेख किया गया है, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए अभी से कार्य करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव शैलेश बगौली, सचिव दीपक गैरोला, अपर सचिव सविन बंसल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण  उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago