उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में कहा- योग नीति और आयुर्वेद से स्वास्थ्य क्षेत्र में लाएंगे नई क्रांति

देहरादून:  आयुर्वेद के प्रचार प्रसार को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध नजर आ रही है। केंद्र सरकार जहां एक ही स्थान पर आयुर्वेद की सभी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर जिला, गांव व तहसील स्तर पर आयुष औषधि केंद्र की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ा रही है तो वहीं उत्तराखंड देश की प्रथम योग नीति लागू करने के लिए कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गुरुवार को परेड ग्राउंड में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में आयुष आधारित 300 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

प्रत्येक जिले में 50 बेड और 10 बेड वाले अस्पताल की स्थापना की जा रही है। हर जिले के एक गांव को माडल आयुष गांव के रूप में स्थापित कर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में आयुष नीति बन चुकी है। सरकार आयुष टेली कंसल्टेशन शुरू करने के साथ ही 50 नए योग और वेलनेस केंद्र स्थापित करने स्थापित करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। यह संस्थान आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विशेषज्ञों से उत्तराखंड की जड़ी-बूटियों के हिंदी नामों के साथ ही अंग्रेजी नामों से प्रचारित करने का आह्वान किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago