उत्तराखण्ड

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा , लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी

देहरादून:- आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए भाजपा के दिग्गज नेता जुटे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वह आज जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने पहली बार हरिद्वार में निकायों में परचम लहराया। अब लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी। पीएम मोदी की सरकार ने नौ साल का कालखंड पूरा किया है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

इसमें अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से आम जनता, गरीब, पिछड़े व समाज के अंतिम छोर में रहने वाले व्यक्ति को लाभ मिला। उन सभी के हितों में कार्यक्रम बनाए गए। इन सभी को लेकर हम लोकसभा और विधानसभा स्तर पर लोगों के बीच जाएंगे। कई कार्यक्रम बैठक में तय हुए हैं। प्रदेश की जनता ने लगातार दो चुनावों में भाजपा को लोस की पांचों सीटें जिताई हैं। इस बार भी सबके आशीर्वाद के लिए लोगों के बीच जाएंगे। लोगों का उत्साह बता रहा है कि भाजपा पांचों सीटें जीतेगी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रम सांसद केंद्रित होंगे। ऐसा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव, बागेश्वर विस उपचुनाव, स्थानीय निकायों के चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

महा जनसंपर्क अभियान

24 मई को जिला कार्यसमिति की बैठकों में सांसद भी शामिल होंगे। अभियान के दौरान उनके प्रवास होंगे। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान की व्यापक सफलता का दारोमदार सांसदों पर होगा। उन्होंने सभी सांसदों का आह्वान किया कि वे अभियान की व्यापक सफलता में सहयोग करें। भट्ट प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इसमें शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति का एजेंडा तय हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अभियान के बारे में जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उनके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, भाजपा शासित निकायों के अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में नेतागण

हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, महा जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुघ, सह प्रभारी रेखा वर्मा व सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सहप्रभारी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया व सह मीडिया प्रभारी समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की रूप रेखा

  • एक से पांच जून- प्रेस वार्ताएं व लोकसभा सोशल मीडिया मीट
  • एक जून से 20 जूनः विस स्तर पर 75 विशिष्ट व्यक्ति व परिवारों से संपर्क
  • पांच से 10 जूनः विस स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन
  • छह से 10 जून- लोकसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन
  • 10 से 12 जून- लोकसभा स्तर पर विकास तीर्थ कार्यक्रम
  • 10 से 15 जून- विस स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
  • 15 से 20 जून- विस स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन
  • 21 जून- विस स्तर पर योग दिवस
  • 23 जून- बूथ स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
  • 25 जून- बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम
  • 25 जून- जिला स्तर पर आपातकाल दिवस प्रबुद्ध सम्मेलन
  • 20 से 30 जून- बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago