उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य की जनसांख्यिकी खराब करने की जा रही कोशिश, बाहर से काम करने वालो का होगा सत्यापन

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप और डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसे देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रदेश में बाहर से काम करने आएगा। उसे पहले अपना सत्यापन करना होगा। वहीं जमीन की खरीदने के लिए भी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगा।

सीएम धामी ने यह बात जनपद के व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और बार एसोसिएशन सहित पूर्व सैनिक संगठन और अन्य संगठनों के साथ विभिन्न मुद्दों की चर्चा के दौरान कही। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान ने फड़, रेहड़ी सहित बाहरी व्यापारियों के सघन सत्यापन की मांग सीएम के सामने रखी। वहीं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने पंजीकरण व्यवस्था में सुधार सहित दयारा और वरूणावत टॉप रोपवे की मांग की।

शहर के कूड़े के हटाने की मांग की। वहीं चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी ने कहा गुप्तकाशी में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोला जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने का निमंत्रण देने की मांग रखी गई। वहीं पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी ने वन रैंक वन पेंशन सहित शौर्य स्थल की सौंदर्यीकरण की मांग की। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने सहित पर्यटन का बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago