उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हरिद्वार धर्मनगरी , संतों का मार्गदर्शन है जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने जगद्गुरु शंकराचार्य से चारधाम यात्रा को लेकर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि चारधाम के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन कराएंगे। यह सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी है, संतों का मार्गदर्शन जरूरी है। सरकार के कार्यों का फीड बैक मिलने से काम करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है, हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

13 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए कराया पंजीकरण

इस बार देशभर में कोरोना के मामले बढ़ने से यात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर है। लेकिन सरकार एहतियात के हर कदम उठा रही है। कोविड गाइड लाइन के पालन के साथ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना भी सरकार का काम है। अभी तक 13 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवा लिया है। चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी यात्री उत्तराखंड पहुंचेगा उनको दर्शन करने का मौका मिलेगा।  सरकार इसका ध्यान रखेगी कि इससे जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। कैसे सभी को दर्शन कराए जाएं इस पर विचार हो रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago