देहरादून:- उत्तराखंड सरकार प्रदेशवासियों की सभी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लगातार कवायद में जुटी है। इसी के तहत प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को जनता से सीधे कनेक्ट होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में पौडी लोकसभा की 12 विधानसभाओं की समीक्षा की। इस दौरान सभी विधायक भी मौजूद रहे और उन्होंने विकास कार्यो की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रूटीन बैठकें है जिसके जरिये विकास कार्यों की समीक्षा होती है।
उन्होंने कहा कि सुशासन का संदेश तभी जाएगा जब आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। हालांकि सीएम धामी ने इससे पहले भी सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कहा था जगह जगह पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। अब एक बार फिरसे इसको लेकर कवायद की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…