देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा क़ो लेकर बड़ा फैसला लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्यक विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या प्रत्येक धाम में प्रतिदिन के लिए सीमित रखने के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णय को वापस लिया जाता है।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यात्राकाल में रजिस्ट्रीकरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी, क्योंकि यह व्यवस्था यात्रियों की ट्रैकिंग में मददगार साबित होती है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…