देहरादून:- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उठे बजरंग बलि के मुद्दे की आंच से उत्तराखंड की सियासत भी गरम है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है, कांग्रेस के इस घोषणा के बाद राज्य में सियासी हलचल बढ़ी हुई है।
बीजेपी ने कर्नाटक के बाहर खासतौर पर उत्तर भारत में इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कर्नाटक में जिस तरह से उन्होंने (कांग्रेस) बजरंगबली का बहिष्कार और विरोध की बात की थी, वो निश्चित रूप से उनकी तुष्टीकरण की नीति है।
कांग्रेस केवल दिखावे के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के कारण से उनको हनुमान चालीसा करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।” कोई गंगा में जाने के लिए मजबूर हो रहा है। कोई धार्मिक स्थलों की बात कर रहा है। मोदी जी के कारण कांग्रेस को भी हनुमान चालीसा के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…