हरिद्वार:- श्रावण मास का महीना चल रहा है तो वहीं कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बीते मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। आज हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा हेतु पधारे शिवभक्तों का पाद-प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कर सुरक्षित एवं सुगम कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
पहले दिन हरिद्वार में विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…