आज डोईवाला के लच्छीवाला नेचर पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, वहीं वन मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लच्छीवाला नेचर पार्क से शुभारंभ करेंगे।
वहीं कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, बता दें लच्छीवाला नेचर पार्क प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और विगत वर्ष इस स्थान को नेचर पार्क का दर्जा दिया गया है। इस जगह को मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, यहां छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री इसी पार्क में पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, वहीं वन विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। लच्छीवाला नेचर पार्क 6 करोड़ रुपये की लागत से बना है, लच्छीवाला नेचर पार्क में प्राकृर्तिक सौंदर्य, फाउंटेन, म्यूजियम और अन्य मोटर से संचालित होने वाले झूलों का आनंद उठाया जा सकता है।
लच्छीवाला के रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि पार्क खुलने के बाद बड़ी तादात में पर्यटक लच्छीवाला नेचर पार्क पहुंच रहे हैं, पार्क के खुलने से विभाग को इनकम भी प्राप्त हो रही है, उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति के लिए 50 रुपये की टिकट रखी गई है, जबकि बच्चों के लिए 20 रुपये अदा करने होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…