आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महीने में 1 दिन जनता दर्शन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह से सप्ताह में हर दिन कोई न कोई मंत्री और रोटेशन पर आम लोगों की समस्या सुनने के लिए पार्टी कार्यालय में बैठेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला का कहना है कि यह उत्तराखंड के इतिहास में पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या सुनने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। जनता दर्शन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। उनका कहना है कि अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग मंत्री के रोटेशन पर बैठेंगे जो आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसी तरह से भाजपा के हल्द्वानी क्षेत्रीय कार्यालय में भी जनता दर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…