देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।
“आप सभी प्रदेशवासियों को हिंदू नव संवत्सर (विक्रम संवत् २०८०) की हार्दिक शुभकामनाएं। यह हिंदू नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सम्पन्नता का संचार करे।”
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ में संकल्प लेने का विधान रहता है शक्ति के अनुष्ठान का यहां पर रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा, यहां नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करने वाला हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है नवरात्र समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…