उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। नियमावली का ड्राफ्ट बनाने वाली समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सचिवालय में यह ड्राफ्ट सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए नियमावली का ड्राफ्ट मिल चुका है। समान संहिता का क्रियान्वयन के तिथि के लिए शीघ्र मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
प्रमुख बातें:
उत्तराखंड राज्य इस वर्ष नौ नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस दिन से इसकी रजत जयंती की शुरुआत हो जाएगी। इसे देखते हुए इस वर्ष स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत छह नवंबर को नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन से होगी।
वहीं, नौ नवंबर से पूरे वर्ष मनाए जाने वाले देवभूमि रजतोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…