उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, हेलिकॉप्टर टिकट पर 25% छूट, राज्य सरकार वहन करेगी खर्च

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी पहुंचकर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हालात पर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से 25 प्रतिशत कम किराये पर हेलिकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा शुरू की जाएगी। साथ ही पैदल यात्रा को जल्द शुरू करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर टिकट में जो छूट दी जाएगी, उसका वहन राज्य सरकार करेगी।

मंगलवार को सोनप्रयाग पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा करते हुए बरसात से हुई क्षति की जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा यात्रा को पुन: शुरू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सीएम ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग 29 स्थानों पर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। साथ ही रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को भी व्यापक क्षति पहुंची है। अतिवृष्टि से बिजली, पानी की लाइनों के साथ ही सरकारी संपत्तियों को क्षति पहुंची है। जिनकी मरम्मत प्राथमिकता से की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि के बाद से जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं ने पूरे मनोयोग से फंसे हुए यात्रियों और अन्य को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में स्थानीय लोगों के सुझाव और सहायता ली जाए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, लोनिवि सचिव पंकज पांडे, आपदा सचिव विनोद सुमन, कमिश्नर विनय शंकर पांडे, आईजी केएस नगन्याल आदि मौजूद थे। सोनप्रयाग में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अतिवृष्टि के बाद उपजे हालातों में सुरक्षा बलों ने रिकॉर्ड समय में 12 हजार से अधिक लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया है। कहा कि अतिवृष्टि से पैदल व सड़क मार्ग को जो नुकसान हुआ है, उसे जल्द दुरस्त करना है। साथ ही केदारनाथ तक सरल व सुलभ पहुंच के लिए वैकल्पिक मार्गों पर भी फोकस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने रामपुर में केदारघाटी के आमजन, जनप्रतिनिधियों, तीर्थपुरोहितों व आपदा प्रभावितों से सीधा संवाद भी किया। कहा कि शासन, प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर रेस्क्यू अभियान में साथ देने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं, मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने ग्राम पंचायत चौमासी के ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि का राहत व बचाव कार्य में सहयोग पर विशेष आभार जताया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago