उत्तराखण्ड

विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश, उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य का जिक्र

उत्तराखंड :-  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, विरासत, नैसर्गिक सौंदर्य, लोक संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और विविध लोक परंपराएं सदैव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारधाम सदियों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहे हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। बेहतर सड़क और हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में एयर कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है और पहाड़ों में रेल लाइन का सपना भी साकार हो रहा है। सरकार की होमस्टे योजना से भी ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर पर्यटन का प्रमुख आधार हैं। नए पर्यटन स्थलों के विकास से रोजगार सृजन के साथ-साथ राज्य के विकास में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे पर्यटकों के स्वागत-सत्कार और राज्य की धरोहरों के संरक्षण में सहयोग दें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago