उत्तराखण्ड

पुरोला मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी का बयान, कहा- किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

उत्तरकाशी:-  उत्तरकाशी जिले के पुरोला में चल रहे लव जिहाद के मामले ने पूरे राज्य में असर देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी घटना हुई है, उस पर प्रशासन ने अपना काम किया है। कहीं भी किसी के साथ मारपीट नहीं हुई और न ही लूटपाट की घटना हुई है। सभी से कहा गया है शांति से काम लें, अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

वहीं, उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने पुरोला में हुए घटनाक्रम पर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बुधवार को इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। कहा गया है कि कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। उधर, प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला को निर्देश दिए कि सभी पक्ष के नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी को देवभूमि की परंपरा के अनुसार आचरण का परिचय देना चाहिए। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि के शांत माहौल को बनाए रखें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago