उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी का सख्त रुख: “नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठूंगा”

देहरादून:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हालिया परीक्षा में पेपर लीक की सनसनीखेज घटना के बाद राज्यभर में गुस्से और हंगामे का माहौल है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बड़ा और तीखा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि “प्रदेश में नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे।”

मुख्यमंत्री धामी ने यह बात आज पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को कलंकित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा:
“हमने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। ये लोग न सिर्फ परीक्षा प्रणाली को दूषित कर रहे हैं, बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर रहे हैं। अब इन्हें मिट्टी में मिलाकर ही दम लेंगे।”

मुख्यमंत्री के इस बयान को राज्य सरकार की गंभीर मंशा के रूप में देखा जा रहा है कि अब नकल माफिया, पेपर लीक गिरोह और इनके संरक्षकों पर निर्णायक प्रहार होगा। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए, भले ही वह परीक्षा केंद्र से जुड़ा कर्मचारी हो, गिरोह का सदस्य हो या किसी प्रकार की तकनीकी मदद देने वाला व्यक्ति।

अब तक की कार्रवाई:

मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

मास्टरमाइंड खालिद की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच में जुटी है।

तकनीकी टीम सोशल मीडिया व कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों को ट्रैक कर रही है।

विपक्ष का निशाना, सरकार का पलटवार:

जहाँ विपक्ष ने इस पूरे मामले पर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक कहा है कि “पहले की सरकारों की तरह हम किसी को बचाने का काम नहीं करेंगे। उत्तराखंड में अब नकल और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।”

मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख से साफ है कि सरकार इस पूरे मामले को केवल कानून के दायरे में नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान के रूप में भी देख रही है, जिसमें युवाओं के भविष्य की रक्षा सर्वोपरि है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago