उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने की उच्चाधिकारियों, आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की जनपदवार समीक्षा

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों, आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों को खोलने की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपदों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ की रोटेशन के आधार पर व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयों और खाद्यान आपूर्ति बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागीय प्रमुखों से वर्षा काल के कठिन समय में लोगों की सहायता के लिए उनके साथ खड़े होने की अपेक्षा करते हुए जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राहत एवं बचाव कार्यों में लीड लेकर फिल्ड में उतरने को कहा।

उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय एवं सहयोग से ही हम आपदा की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर पाएंगे। उन्होंने हरिद्वार सहित अन्य मैदानी जनपदों के ड्रेनेज एवं फ्लड मैनेजमेंट की प्रभावी दीर्घकालीन योजना बनाये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने चारधाम एवं कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी यात्री सुरक्षित लौटें और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सड़क बंद होने की स्थिति में यात्रियों के आवास आदि की संतोषजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा राहत कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

सभी जिलाधिकारियों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप धनराशि उपलब्ध कराई गई है। आगे भी जरूरत के दृष्टिगत धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवनों की आवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, ACS राधा रतूड़ी, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा,  अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरूगेशन सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त एवं सभी  जिलाधिकारी मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago