उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने करा चारधाम यात्रा मार्गों पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ किया,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जाता रहा है। उनके द्वारा आगामी 06 माह तक सेवाएं दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड आयेंगे। सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे इंतेजाम किये गये हैं। हमें चुनौतियों को अवसर में बदलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। समाज के योगदान से कार्यों में और अधिक आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा टीम द्वारा हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड में फ्री मेडिकल सर्विस देती है। इस बार सिक्स सिग्मा के साथ एम्स, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर भी श्रद्धालुओं को सेवा देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा में मेडिकल सेवाएं देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 130 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जायेगा। इस अवसर पर सिक्स सिग्मा टीम के डॉक्टर भी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago