उत्तराखण्ड

डीजीपी अशोक कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक साइबर एनकाउंटर्स का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून:- उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक साइबर एनकाउंटर्स का आज लोकार्पण किया गया, यह पुस्तक प्रभात प्रकाशन में भी प्रकाशित हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और पुस्तक का लोकार्पण किया।  इस पुस्तक में पुलिस और साइबर अपराधियों के बीच घटित सच्ची घटनाओं को कहानी में रूपांतरित कर लिखा गया है, लगभग 12 कहानियों से बनी हुई यह पुस्तक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का काम करती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा आधुनिक तकनीकी के दौर में सही जानकारी और जागरूकता से साइबर ठगी से बचा जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि हम साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए संकल्पित हों।

जहां एक समय विपक्ष के लोग डिजिटल वित्तीय लेन-देन का मजाक उड़ाया करते थे वहीं आज  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत विश्व का सबसे अधिक डिजिटल वित्तीय लेन-देन करने वाला देश बन गया है।

वहीं इस पुस्तक में  किस तरह साइबर ठगों ने कई लोगों को विभिन्न कारणों से अपना शिकार बनाया और किस तरह पुलिस उन्हें पकड़ने के कामयाब साबित हुई यह सब इस पुस्तक में कहानी के रूप में लिखा गया है। इस पुस्तक को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो मध्यम से खरीद कर पढ़ सकते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी , डीजीपी अशोक कुमार , पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी , दून विश्वविधालय की कुलपति प्रो- सुरेखा डंगवाल , एवं पुलिस विभाग के अधिकारी अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago