बिहार:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर दौरे पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे में करीब 210 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रतिभागी खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान कार्यक्रम का जायजा लेंगे और जीविका दीदी से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके बाद सीएम खेलो इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री 208 करोड, 65 लाख, 25 हजार रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन एवं 16 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जगदीशपुर प्रखंड के खीरीबाध पंचायत के मुखेरिया ग्राम स्थित मवि मुखेरिया में डाक्टर अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष सेवा शिविर में लाभुकों से बातचीत करेंगे। सीएम जीविका स्टॉल पर जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भागलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे यहां से वापस पटना रवाना हो जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…