मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम ‘किताब कौथिग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के साथ ही पुस्तकों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए “किताब कौथिग” के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। पुस्तकें हमारे दिमाग को पोषण देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि “यह ‘किताब कौथिग’ पढ़ने लिखने की संस्कृति को नया आयाम देगा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला, संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा का अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्यक्रम पूरे राज्य में हो इसके लिए प्रयास किये जायेंगे।
इस अवसर पर पुस्तक मेला समिति के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल, सचिव नवल किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष हंसा पांडे, कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…