उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मुजफ्फरनगर पहुंचे, यहां रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड गठन के दौरान हुए आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
शहीद स्थल पर सीएम धामी ने कहा कि शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता, प्रदेश सरकार आंदोलन में शहीदों के स्वजन और अन्य आंदोलनकारियों के हित के लिए कृत संकल्पित है। 28 साल पहले उत्तराखंड गठन की मांग के लिए दिल्ली जा रहे लोगों पर रामपुर तिराहा पर गोली चलाई गई थी, जिसमें सात आंदोलनकारी शहीद हो गए थे और रामपुर तिराहा पर ही उत्तराखंड शहीद स्थल का निर्माण कराया गया था। हर साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वहां पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और रविवार को भी सीएम पुष्कर सिंह धामी श्रद्धांजलि देने शहीद स्थल पहुंचे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…