मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा, सीमान्त क्षेत्रों के लोगों को निर्यात की गतिविधियों से जोड़ने से उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ेगी व उत्पादकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। निर्यात संवर्धन से सम्बन्धित सेमिनारों की तभी सार्थकता बढ़ेगी जब सभी इसमें साझीदार बनेंगे, राज्य सरकार इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी।
हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है। अमृत महोत्सव के अंतर्गत फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन तथा इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखण्ड से निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी सभी हितधारकों और संस्थानों को एक साथ लाने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लोकल गोज़ ग्लोबल-मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि निर्यात देश के विकासशील से विकसित स्थिति में आने की सीढ़ी है। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के रीजनल चेयरमैन अश्वनी कुमार, इंडियन एक्जिम बैंक की एमडी हर्षा बंगारी, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल, भारतीय आयात निर्यात बैंक के तरूण शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…