उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संसद में सनातन का विरोध करने वालों को प्रायश्चित यात्रा की दी सलाह

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो लोग संसद के भीतर सनातन का विरोध करते हैं। बाबा केदार की यात्रा को कोसते हैं। हिंदू धर्म व सनातन को डेंगू और मलेरिया बताते हैं। ऐसे लोगों को प्रायश्चित यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने यह बात कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा सम्मान रक्षा यात्रा के सवाल पर कही।

एससीईआरटी के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बाद मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी बार बाबा केदार के दर्शन किए कोई प्रधानमंत्री उसका 10 प्रतिशत भी यहां नहीं पहुंचा। केदारनाथ में नव निर्माण और पुनर्निर्माण के कई काम हुए हैं। जिसे भव्य और दिव्य बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। चारों धामों में यात्रा की शुरूआत में तीर्थ यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहा है।

इसे लेकर पंडा समाज, तीर्थ पुरोहितों एवं अन्य के सरकार को कई सुझाव आए हैं। बताया गया है कि धामों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित किया जाए ताकि यहां आने वाले यात्री एक अनुपात में दर्शन कर पाएं। जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। यमुनोत्री में अधिकतम क्षमता 6 से 8 हजार यात्रियों की है। इसके लिए यदि आने व जाने के लिए अलग मार्ग बना दिया जाए। वहीं, केदारनाथ धाम जाने के मार्ग का प्रस्ताव है। प्रारंभिक चरण में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसे देखा गया है। इसकी समीक्षा की जा रही है। सीएम ने कहा, धामों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हम सनातन को मानने वाले हैं। देश और दुनियाभर से यहां यात्री आते हैं। उन्हें सुविधा मिले इसके लिए सुझाव आए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago