उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में करेंगे शिरकत

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से अगले दो दिन नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। नई दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। उनके बीच राज्य के विकास और राजनीति से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीति आयोग की बैठक में राज्य से जुड़े विषयों को रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीएम कान्क्लेव होगी, जिसमें राज्यों के मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और नियोजन विभाग ने नीति आयोग की बैठक में उठाए जाने वाले विषयों का वक्तव्य तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री से एक-एक विषय पर चर्चा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री फ्लोटिंग पापुलेशन के हिसाब से ढांचागत सुविधा के लिए विशेष केंद्रीय सहायता, पर्वतीय राज्यों के लिए विकास का अलग मॉडल, राज्य की दोगुनी जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बनाए गए विकास के रोडमैप के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का मुद्दा उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य के जो भी अग्निवीर लौटेंगे उनकी राज्य सरकार विभिन्न विभागों में सेवाएं लेंगी। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago