रुद्रप्रयाग:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद वहां चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया।
एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज व मुख्य पुजारी से मिले। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…