उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया है। धामी ने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, तब सपा संरक्षक का ऑक्सीजन लेवर नीचे आने लगा था। इसके अलावा उन्हें यूरिन संक्रमण, चेस्ट इंफेक्शन और सांस लेने में भी दिक्कत थी। उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से हुई। सपा के ऑफिशियल ट्विवट हैंडल से अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…