मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी प्रेस प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। जनकल्याण में प्रेस प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…