उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ

देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस भव्य शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिसके लिए प्राइवेट चॉपर बुक किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए, साथ ही उन्होंने शोभायात्रा को रवाना किया। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई, जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली गई. शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक से होते हुए टपकेश्वर महादेव में समाप्त हुई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टपकेश्वर में साक्षात महादेव विराजते हैं, पवित्र सावन मास में टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा निकाली जा रही है और विशाल भक्तगणों का संगम देखने को मिल रहा है। सीएम धामी ने कहा कि ये हमारे लिए काफी शुभ है, इस बार कांवड़ मेले में करोड़ों कांवड़ियों ने भाग लिया, जिसके बाद टपकेश्वर महादेव की यात्रा हो रही है, इसमें भी हजारों लोग प्रतिभाग करेंगे।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी पर भगवान की कृपा हो और भगवान सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, टपकेश्वर महादेव हम पर और पर पूरी प्रदेश के लोगों पर कृपा बनाए रखें। शोभायात्रा के दौरान शहरभर में स्टॉल लगाए गए. साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभिन्न टीमें तैनात की गई थी। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में शिवाजी धर्मशाला से सुबह 11 बजे आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शिव बारात, मथुरा वृंदावन, मेरठ और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियां निकाली, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago