उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट बसों का किया शुभारंभ

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को आज गुरुवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से रवाना किया। नगर निगम की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलमोहर का पौधा लगाया। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास , पार्षद आदि मौजूद रहे। वर्तमान में स्मार्ट सिटी की 15 बसें शहर में चल रहीं हैं। इनमें आइएसबीटी से राजपुर, रायपुर और सेलाकुई मार्ग शामिल हैं। बसों पर चालक अनुबंधित कंपनी के हैं, जबकि परिचालक परिवहन निगम से लिए गए हैं। स्मार्ट बसों के उद्घाटन से पहले छिड़ा विवाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आइएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक चलाई जा रही पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों के उद्घाटन से पहले ही विवाद छिड़ गया। रोडवेज परिचालकों ने इन बसों पर ट्रांसफर का विरोध करते हुए ज्वाइनिंग से इनकार कर दिया। इसके चलते परिवहन निगम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने परिचालकों से फौरी तौर पर ज्वाइनिंग देने की अपील की। साथ ही यह भी बताया कि जो परिचालक स्मार्ट बसों पर ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं, वह 31 अगस्त के बाद वापस रोडवेज में आने के लिए स्वतंत्र होंगे।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago