उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, किया उन्हें नमन

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के कार्यों में बीता तथा उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्य में संलग्न रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार कावड़ यात्रा में बजट का प्रावधान किया तथा कांवड़ मेले की बैठक देहरादून के बजाय हरिद्वार में रखी, जिससे सभी कार्य सहज ढंग से सम्पन्न हुये।

समान नागरिक संहिता का जिक्र

मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुये कहा कि यह पूरे देश में लागू होना चाहिये। उत्तराखण्ड का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति आज पोर्टल/वेबसाइट का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके माध्यम से समान नागरिक संहिता पर जनता की राय ली जाएगी एवं उनके द्वारा दिए गए बिंदुओं के आधार पर अन्तिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

देश सांस्कृतिक विरासत संवारने का कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में भव्य कॉरिडोर, भव्य केदारपुरी का निर्माण कार्य चल रहा है एवं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है तथा कश्मीर में धारा 370 हटा कर दो विधान दो निशान की परम्परा को समाप्त करने का कार्य भी उन्होंने किया है।

उत्तराखण्ड के ग्रोथ रेट को दोगुना करने की तैयारी में सरकार

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड के ग्रोथ रेट को दोगुना करने के लिये कार्य कर रही है तथा जनता की साझेदार बन कर उत्तराखंड को आने वाले सालों में प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएगी।

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सीएम धामी

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं समाज सेवा, शिक्षा,  स्वास्थ्य, गरीबों की मदद, एवं गौ सेवा में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी की सोच एवं संकल्प को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

जयराम आश्रम- सेवा, शिक्षा आदि का प्रमुख केंद्र

योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयराम आश्रम का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि यह सेवा, शिक्षा आदि का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुये कहा कि उनके विश्वास एवं मेहनत ने असाधारण यात्रा को साधारण बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश एवं विश्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र बने, इसके लिए पतंजलि संस्थान कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सरकार का सहयोग करेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जयराम आश्रम के प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि उनके आशीर्वाद से जय राम आश्रम द्वारा सामाजिक हित के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महानुभावों का कार्यक्रम में पधारने के लिये आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि जी महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, आखाड़ा परिषद अध्यक्ष व सचिव महानिर्माणाी महन्त रविन्द्रपुरी जी, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, बड़ी सख्ंया पूज्य सन्त, अध्यापकगण, छात्र/छात्रायें तथा जयराम आश्रम से जुड़े हुये पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago