उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, महिलाओं ने सीएम धामी पर बांधी राखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गोरलचौड़ मैदान, चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी एवं उनके दीर्घ जीवन की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों को विशेष धन्यवाद अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की है, उसे सजोने का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के हजारां कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सेनानियों, के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जायेगा। आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व कर, दिशा देने का कार्य कर रहा है एवं हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज संपूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया जाता है, जनता में लंबे समय बाद भारत के स्वर्णिम विकास की आस जगी है।  विभिन्न क्षेत्रों में नए कार्यों की शुरुआत हुई है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आया है। हर किसी में पूरे लगन से कार्य करने की इच्छाशक्ति का उदय हुआ है। देश के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है, देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, एवं अपनी अलग पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना, जीवन ज्योति योजना, जन धन योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने का है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड राज्य  के 25 वें वर्ष पर राज्य को प्रत्येक क्षेत्र में आगे ले जाएं। राज्य के विकास की यात्रा अकेले सरकार की नहीं अपितु सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा चंपावत जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago