उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत चंपावत से किया वर्चुअली प्रतिभाग

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निकाय के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जनपद चंपावत वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों से कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा देहरादून से वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। जनपद चंपावत से कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। बड़ी संख्या में लोग इसमें स्वतः स्फूर्त होकर प्रतिभाग कर रहे हैं। विशेष तौर पर युवाओं का जोश देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी नगर निकायों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को चम्पावत से वर्चुअल  सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में नगर निकायों में स्वच्छता अभियान भी संचालित किये जाएं। शहीद स्मारकों, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों, शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियों की विशेष रूप से साफ सफाई की जाए। जहां भी तिरंगा फहराया जाए, उन सार्वजनिक स्थलों की भी स्वच्छता सुनिश्चित किया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवार जनों, शहीद जवानों के परिवार जनों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवार जनों, पूर्व सैनिकों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित राज्य के विशिष्ट जनों, राज्य व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी कार्यक्रम से जोङा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को समर्पित है। हमें उनके बलिदान गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समृद्ध, समर्थ और शक्तिशाली भारत का पूरी दुनिया में मान सम्मान बढा है। हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले 25 वर्ष भारत की दशा और दिशा तय करेंगे। अमृत महोत्सव से पूरे देश में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम में से अधिकतम लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं। लगभग हम सभी के जीवन में यह पहला ऐसा अवसर है, हम इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अभियान को हम और अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगे को हर घर से फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा देश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारी शान तिरंगा हमें हर पल संदेश देता है। जिसमें केसरिया रंग त्याग का सफेद शांति का हरा रंग समृद्धि का संदेश देता है

इस अवसर पर चंपावत से कार्यक्रम में वर्चुअली मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोङी, जिलाध्यक्ष भाजपा विनीत पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, वहीं प्रदेश मुख्यालय से  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काउ, सविता कपूर, देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सहित उच्चाधिकारी, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago