मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने निजी आवास नगला तराई में वृक्षारोपण किया, इसके अलावा उन्होंने राधा स्वामी सत्संग परिसर में भी पौधे रोपे, इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की जनता को प्रकृति के पर्व हरेला की बधाई दी, साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
उत्तराखंड में प्रकृति पूजन का प्रतीक हरेला लोक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, हरेला पर्व हर साल 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक मनाया जाता है, कुमाऊं में इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इस दौरान जगह-जगह पौधरोपण किया जाता है, जिससे हरियाली बढ़ सके और पर्यावरण को संरक्षित भी किया जा सके।
सीएम धामी ने कहा कि इस बात की महत्ता को समझना होगा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है, हमें पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि, पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी ध्यान देना होगा। ताकि पौधे न सूखें, साथ ही बताया कि वन विभाग व उद्यान विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…