उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान महादेव से की प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ निवासियों की ओर से मैं भगवान महादेव से आपके स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित करता रहे।

सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम धामी ने लिखा कि वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के स्वप्न को मूर्त रुप प्रदान करने वाले हम सभी के मार्गदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, बाबा केदार के अनन्य भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके द्वारा देश की मातृशक्ति, सैन्यशक्ति, युवाशक्ति और कृषक बंधुओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य आज विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से देवाधिदेव महादेव से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास पथ पर नित नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। वहीं केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक और षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago