उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि जो भी भर्तियां नियम विरुद्ध हुई हैं, उनको निरस्त किया जाना चाहिए, साथ ही दोषियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। जैसे ही उन्हें उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती के बारे में पता चला था, उन्होंने तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस मामले की जांच के लिए कहा था और दिशा में काम हो भी रहा है।
विधानसभा में बड़े पैमाने पर नेताओं के रिश्तेदारों को नौकरी देने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि मैंने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष से जांच का अनुरोध कर गलत तरीके से भर्ती हुए नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को निरस्त करने के लिए आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी शुरू से ये ही मंशा रही है कि जो भी भर्तियां नियम विरुद्ध हुई है, उन सभी को निरस्त किया जाना चाहिए, इसके अलावा जो दोषी है, उनक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि वो अपनी मंशा पहले ही उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को बता चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…