उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइव देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2023” के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों को संबोधित किया, जहां बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं लाइव इस कार्यक्रम में शामिल हुए, उत्तराखंड से इस कार्यक्रम में 10 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ पीएम मोदी की बातचीत देहरादून में लाइव के माध्यम से दिखी, सीएम धामी ने कार्यक्रम के बाद आगामी लोकसभा चुनाव व चारधाम यात्रा को लेकर भी चर्चा की।

“परीक्षा पे चर्चा 2023” पर मुख्यमंत्री लाइव देखते हुए

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहले स्टेडियम में एक प्रदर्शनी में छात्राओं से बातचीत की, चर्चा शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा मेरी भी परीक्षा है, और देश के कोटि कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं। मुझे यह परीक्षा देने में आनंद आता है परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है,  लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के उम्मीदें है तो यह खतरनाक हो जाता, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के सवाल सुना शुरू किए, व उन प्रश्नों का उत्तर दिया।  परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत देहरादून स्थित लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है उत्तराखंड के 10 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं परीक्षा चर्चा कार्यक्रम में जुड़े हालांकि प्रदेश के 5500 विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया देहरादून आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

“परीक्षा पे चर्चा 2023”

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य के कोने कोने में जाएंगें, उत्तराखंड 2024 के चुनाव में 2/3 बहुमत हासिल करने में भाजपा के योगदान की दिशा में काम करेगा। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि हम चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि इसके शुरू होने में केवल 100 दिन से भी कम समय है, 2022 में यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे इस बार हम और बेहतर इंतजाम करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago