मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बड़ी पहल की है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए उन्होंने आम जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है। यह पारदर्शी सरकार की तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बढ़ते कदम हैं।
उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम धामी एक्शन में नजर आ रहे हैं। वह लगातार राज्य के विकास के लिए जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए हुए हैं। अधिकारियों की बैठकें लेने के साथ ही वह स्वयं भी निरीक्षण कर रहे हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक और फैसला राज्य हित में लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर से बड़ा कदम उठाया है। इससे प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी।
प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश हित में अहम फैसले ले रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा राष्ट्र पहले, संगठन दूसरे और व्यक्ति तीसरे के सिद्धांत पर चलती है। इसलिए वह और उनकी सरकार प्रदेश हित में ही फैसले लेगी। कहा कि उनका पूरा ध्यान जनता की सेवा पर है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…