केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भोपाल पहुंच गए हैं, इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आंतरिक सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा समेत राज्यों के बीच आपसी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राज्यों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने और उनसे जुड़े विषयों के निराकरण के लिए यह बैठक अलग-अलग प्रांतों में नियमित तौर पर होती है, इस बार यह भोपाल में हो रही है, इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या और उससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…