उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षकों को करेंगे आज सम्मानित

देशभर में आज शिक्षक दिवस मनाया जाएगा, वहीं उत्तराखंड में 23559 सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक शिक्षक दिवस पर राज्यपाल राजभवन में शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से पुरस्कृत करें।

मुख्यमंत्री मुख्य सेवक सदन में पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त स्कूलों के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा इस साल जिन दो शिक्षकों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ हैं। उन्हें दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजभवन में राज्यपाल वर्ष 2021 में शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक गबर सिंह बिष्ट, अंजना खत्री, सरिता, राजीव कुमार पांथरी, बीना कौशल, हृदय राम अंथवाल, हेमंत कुमार चौकियाल, मंजू बाला, ललित मोहन जोशी, मोहन सिंह, नंद लाल आर्य, हरीश चंद्र पांडे, मनोज कुमार पंत, दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, पूनम राणा, दीपा खाती, तनुजा जोशी, केशर सिंह असवाल, डॉ. अविनाश कुमार शर्मा को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा वर्ष 2018 व 2020 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रमेश बडोनी व डॉ. केवलानंद कांडपाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी व पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से स्कूलों को पुरस्कृत करेंगे। जिन स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा। उसमें इंटरमीडिएट स्तर पर आईपी इंटर कालेज लक्सर हरिद्वार, ग्लोरियल एचएस डीडीहाट पिथौरागढ़, डीएनपीएसएस स्कूल भतरौजखान अल्मोड़ा एवं हाईस्कूल स्तर पर देवभूमि चिल्ड्रन एकेडमी एचएसएस संकला रुद्रप्रयाग, ग्लोरिया एचएस डीडीहाट पिथौरागढ़ और एमडीएसपी स्कूल लंबगांव टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago