उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन,प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर सीएम धामी को जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

पीएम मोदी व गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

सीएम धामी के जन्मदिन पर इन मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। और केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। कहा कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago