उत्तराखण्ड

सामूहिक संवाद में बोले मुख्यमंत्री: डेमोग्राफिक चेंज रोकने को जन सहयोग आवश्यक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जन सहयोग के साथ-साथ कानूनी शिकायत की प्रक्रिया में भी जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। वे गढ़ी कैंट में आयोजित विकसित उत्तराखंड @2047 सामूहिक संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में सख्त दंगा विरोधी कानून लागू किया है और भूमि अतिक्रमण के विरुद्ध भी कठोर कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे साहसिक निर्णय लिए गए हैं। इन सभी प्रयासों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।

पूर्व सैनिक बनें पर्यावरण प्रहरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग को राज्य के प्रत्येक डिवीजन में 1000 पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को राष्ट्र प्रहरी के साथ-साथ पर्यावरण प्रहरी की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

उत्तराखंड में पर्यटन और रोजगार को मिली नई गति

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो महीनों में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या 38 लाख से अधिक हो चुकी है। प्रधानमंत्री के सहयोग से शीतकालीन पर्यटन और आदि कैलाश यात्रा को भी नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर घटकर 4.2 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। इसके अलावा मानसरोवर यात्रा की अवधि को भी सात दिन कम कर दिया गया है।

सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सैनिकों ने देश की सुरक्षा में जो योगदान दिया है, वह अमूल्य है। चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी, कच्छ हो या अरुणाचल प्रदेश—हर मोर्चे पर उन्होंने तिरंगे की शान बढ़ाई है।

धामी ने कहा कि वे स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं, इसलिए पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं को नजदीक से समझते हैं। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) एके सिंह, मेजर (सेनि) केएस राणा, कर्नल बीरेंद्र सिंह राणा, ब्रिगेडियर नितेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago