उत्तराखंड में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक अहम बैठक लेंगे। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर एक एप भी लांच किया जाएगा। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ही सभी जिलाधिकारी और एसपी व एसएसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे।
आज होनी वाली बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध पिछले तीन वर्षों में हुए अपराधों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा सभी पोर्टल जैसे सीएम हेल्प लाइन, महिला सहायता डेस्क, 112, पुलिस मुख्यालय आदि पर महिला अपराधों से संबंधि प्राप्त शिकायतों का विवरण भी समीक्षा बैठक में रखा जाएगा।
इसमें प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण, कार्रवाई आदि का ब्योरा रखा जाएगा। इसके अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संबंध में जिलावार प्राप्त शिकायतों एवं कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में महिलाओं एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मैत्री वंदना योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना आदि की जिलावार महिला लाभार्थियों की संख्या और कार्यवाही का विवरण भी रखा जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…