उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का सबसे अधिक दौरा करने वाले मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल किया

जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं। लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से तीन मार्च तक लगा था। उस वक्त मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से तीन बार आकर पैदल व नाव से जायजा लेकर गये थे। इसके अलावा कोई अन्य सीएम इतनी बार महाकुंभ में नहीं आया।

योगी के मेले में दौरे का विवरण…

09 जनवरीः 13 अखाड़ों, दंडीबाड़ा, खाक चौक और योगी महासभा के शिविर में पहुंचे, डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन

10 जनवरीः प्रसार भारती के चैनल कुंभवाणी का शुभारंभ, परिवहन निगम की बसों को दिखाई हरी झंडी

19 जनवरीः पूज्य शंकराचार्य, संत महात्माओं से मुलाकात, प्रदर्शनी, पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी, पर्यटन गैलरी का शुभारंभ

22 जनवरीः मेले में पूरे मंत्री परिषद के साथ पावन संगम स्नान और कैबिनेट की बैठक

25 जनवरीः अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के कार्यक्रम में, गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में, विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन

27 जनवरीः गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर स्वागत और त्रिवेणी संगम में पूजन

01 फरवरीः भारत सेवाश्रम शिविर का दौरा। उपराष्ट्रपति का स्वागत और दुनिया के 73 देशों के राजनयिकों से संवाद व समीक्षा बैठक

04 फरवरीः बौद्ध महाकुंभ कार्यक्रम में सहभागिता, मीडिया से संवाद, भूटान नरेश का किया स्वागत

05 फरवरीः पीएम मोदी के आगमन पर किया स्वागत, त्रिवेणी संगम का पूजन

10 फरवरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर स्वागत , हनुमान मंदिर, अक्षयवट, डिजिटल महाकुंभ का दौरा

16 फरवरीः जलवायु सम्मेलन में सहभागिता, प्रदीप मिश्रा की कथा और प्रभु प्रेमी संघ शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए

22 फरवरी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आगमन पर स्वागत एवं महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

आज फिर आएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिर महाकुंभ नगर में आएंगे। अक्तूबर में महाकुंभ का लोगो जारी होने के बाद यह उनका 18वां दौरा होगा। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब ढाई बजे अरैल में उतरेगा। वहां से सेक्टर 21 स्थित सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे। आधे घंटे बाद करीब सवा तीन बजे वह सेक्टर 20 स्थित शिविर में श्रीकांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से भेंट करेंगे। 45 मिनट की वार्ता के बाद करीब चार बजे वह अरैल जाएंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago